#Social

मैड़ी मेले में झंडा चढ़ाने की रस्म में उमड़े हजारों श्रद्धालु


Amb. अंब। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी में संचालित होली मोहल्ला में मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे झंडा चढ़ाने की रस्म के दौरान लाखों की संख्या में एकत्रित हुए श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर रंग फेंक कर व आसमान में गुब्बारे उड़ा कर ढोल नगाड़ों की धुन में नाचकर इस रस्म प्रक्रिया का भरपूर आनंद उठाया व एक दूसरे के गले लग कर होली की मुबारकबाद दी। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी के सेवादार नरेश शर्मा व प्रबंधक कश्मीर सिंह ने बताया कि निशान साहिब को विधि पूर्वक सितारों से सुसज्जित रंगदार कपड़ा चढ़ाने के साथ श्रृंगार आदि करवाने के बाद आगे की रस्म प्रक्रिया को अदा किया गया। उल्लेखनीय है कि पुराने चोले के कपड़े के कतरन के कुछ भाग को प्राप्त कर आधे से ज्यादा श्रदालु अपने गंतव्य स्थान की ओर

रवाना हो गए है।

कुछ श्रदालु 4 व 5 मार्च की मध्य रात्री को वितरण होने वाले पंजे प्रसाद को ग्रहण करने के लिए अभी भी मैड़ी में रुके हुए है। 24 फरवरी से शुरू हुए इस ऐतिहासिक होली मेला में लाखों की संख्या में देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने चरण गंगा में स्नान के बाद डेरा बाबा बड़भाग सिंह के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन व प्रबंधकों की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं की जेबें नहीं कटीं व न ही कोई अप्रिय घटना हुई है। एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सभी मूलभूत सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है। सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बड़ी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी निगरानी बरती जा रही है। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस जवान पूरी तरह चौकसी बनाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button