CG BREAKING: थार का कहर, बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

Bhilai. भिलाई। भिलाई में तेज रफ्तार थार गाड़ी का कहर देखने को मिला। भिलाई-3 क्षेत्र के पूर्व सीएम हाउस के पास नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग ईश्वर राव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पदुम नगर स्थित ब्रदर्स ढाबा के सामने दुर्ग से रायपुर की सर्विस रोड पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईश्वर राव घर से काम पर जाने के लिए निकले थे और रोड क्रॉस कर रहे थे तभी तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के समय थार गाड़ी गलत साइड से आ रही थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों

ने बताया कि वाहन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर लगते ही बुजुर्ग दूर जाकर गिर पड़े। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस और भिलाई-3 थाना स्टाफ को सूचना दी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button