पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद

गरियाबंद। CG POLICE TRANSFER : पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने 29 पुलिस कर्मियों के अस्थायी स्थानांतरण के आदेश जारी किया हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

आदेश के मुताबिक संबंधित कर्मचारियों को उनके नाम के सामने दर्शाई गई नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से तैनात किया गया है। सभी कर्मियों को तत्काल नई पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

– Advertisement –

Ad image

स्थानांतरण में थाना अमलीपदर, राजिम, मैनपुर, गरियाबंद, देवभोग, छुरा, पाण्डुका और शोभा के साथ रक्षित केंद्र गरियाबंद तथा विभिन्न पुलिस कैम्प शामिल हैं। ओड़, छिन्दौला, कुल्हाड़ीघाट, धवलपुर और दर्रापारा कैम्पों में भी कर्मियों की नई तैनाती की गई है।

इसके अलावा कुछ पुलिस कर्मियों को स्पेशल टीम, डायल-112, चेकपोस्ट झरियाबाहरा, वाहन चालक और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे कार्यों से भी जोड़ा गया है। विभागीय स्तर पर हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button