पूर्वजों की याद में पौधे लगाना एक धार्मिक और पर्यावरणीय प्रथा है: जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया

Bhilwara, भीलवाड़ा। प्रदेश एवं जिला माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्तृवाधान मे एमपीएस पब्लिक स्कूल छापरी मे आंवला, बील, अशोक, गिलोय सहित कई प्रकार के औषधीय एवं छाया दार पौधे लगाये गये। साथ ही बच्चों को पेड़ लगाने, उनका संरक्षण करने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सीख दी गई। जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया ने बताया कि इस अवसर पर पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, स्कूल प्रधानाचार्य रेखा लोहिया, विनिता तापड़िया, अंजना तोषनीवाल, राजकुमारी शर्मा सहित कई स्कुल स्टॉफ के कई सदस्य मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष लोहिया ने बताया की पूर्वजों की याद में पौधे लगाना एक धार्मिक और पर्यावरणीय प्रथा है। इस कार्य से न केवल पूर्वज प्रसन्न होते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ होता है और परिवार को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। लोहिया ने कहा की जीवन में अपने विशेष उत्सव व त्योहार पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि पेड़-पौधों का जीवन में उनके लिए बहुत बड़ा महत्व होता है। इससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ एवं सुंदर रहेगा। अंत मे जिला सचिव भारती बाहेती ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button