पुरंदर मिश्रा बोले- कांग्रेस ने आधा-अधूरा वीडियो किया शेयर, देखें पूरा वीडियो

Raipur: रायपुर: बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान पर कांग्रेस भड़क गई है। उन्होंने दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए नक्सलियों को ‘भाई’ कह दिया। अब इस बयान को लेकर सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस का कहना है कि विधायक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा की दिमागी स्थिति ठीक नहीं है, उनका बयान निंदनीय और आपत्तिजनक है, भाजपा को साफ करना चाहिए कि पुरंदर मिश्रा का बयान क्या भाजपा का बयान है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि, नक्सली विकास विरोधी हैं, उन्होंने सैकड़ों लोगों की निर्मम हत्या की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और भीमा मंडावी की हत्या भी नक्सलियों ने की है। अगर बस्तर में लोग त्योहार या खुशियां नहीं मना पाते हैं, उसका कारण नक्सली हैं।

जनता से रिश्ता से बातचीत में बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने आधा-अधूरा वीडियो शेयर किया है। ऐसा ही रहा तो देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पुरंदर मिश्रा ने कहा कि उन्होंने सरेंडर किए हुए नक्सलियों को भाई कहा था।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button