VIDEO: सहारनपुर में बड़ा हादसा! टायर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 मजदूरों की मौत, पांच को सुरक्षित बचाया गया; जांच के आदेश

Saharanpur Tyre Factory Explosion: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के शेखपुरा कदीम (Sheikhpura Kadim Tyre Factory Blast) इलाके में रविवार को एक टायर फैक्ट्री में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. एसपी सिटी व्योम बिंदल (SP City Vyom Bindal) ने बताया कि फैक्ट्री में कुल 7 मजदूर काम कर रहे थे. उनमें से पांच को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो अन्य की जलकर मौत हो गई.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की पूरी जांच की जाएगी और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जाएगी. फिलहाल, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है.

ये भी पढें: VIDEO: मिठाई को बांसी कहना पड़ा महंगा! दुकानदार ने बच्चे को जमकर पीटा, सहारनपुर की घटना का वीडियो आया सामने

टायर फैक्ट्री में भीषण धमाका

saharanpur-massive-explosion-in-tyre-factory-boiler-explodes-during-welding-two-workers-killed




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button