काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर भगदड़ में मारे जानें वाले लोगों की संख्या बढ़कर हुई 10, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

Stampede at Kasi Bugga Venkateswara Swamy Temple: श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा में स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दर्जनों घायल हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसा मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर अचानक भीड़ के दबाव से हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई।


Stampede at Kasi Bugga Venkateswara Swamy Temple: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया और पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की।


Stampede at Kasi Bugga Venkateswara Swamy Temple: राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने घटना को हृदयविदारक बताते हुए जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और राहत-बचाव कार्यों की त्वरित निगरानी के आदेश दिए।


Stampede at Kasi Bugga Venkateswara Swamy Temple: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। राज्य में शोक की लहर है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button