विधायक शैलेष पांडे ने उठाया बीड़ा, गरीबों के लिए राशन और भोजन का लगातार कर रहे वितरण

 कोरोना के कोहराम के बीच बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय योद्धा की तरह मैदान में डटे हैं। फिर चाहे सहायता राशि उपलब्ध कराने की बात हो या फिर खुद फील्ड में उतरकर कोरोना के खिलाफ मोर्चा संभालने की….शैलेष तन, मन, धन से अभियान में जुटे हैं। 21 दिन के लॉकडाउन ने गरीबों का निवाला छिन लिया है तो असहाय को भूखे सोने को मजबूर कर दिया है। ऐसे में उन गरीबों व असहाय के लिए विधायक शैलेष पांडेय ने भोजन कराने का बीड़ा उठाया है।

विधायक शैलेश पांडेय के कार्यालय में राशन के अलग-अलग पैकेट तैयार कर उसे शहर के गरीब लोगों के बीच बांटा गया। शैलेष पांडेय के निर्देश पर उनके कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम घूमकर जरूरतमंदों को राशन का पैकेट बांटा और सावधानी के साथ रहने और बाहर ना निकलने की हिदायत दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button