Parliament Winter Session: विपक्ष पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- ‘यहां ड्रामा नहीं, डिलीवरी पर फोकस होना चाहिए’, प्रियंका गांधी ने किया पलटवार; Videos

(Photo Credits FB)
Parliament Winter Session 2025: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू चुनाव हो चूका हैं. जो 19 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान 19 दिनों के शेड्यूल में कुल 15 बैठकें होंगी.सरकार इस सत्र में 13 बिल पेश करने के लिए तैयार है, जिनमें बड़े आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विधेयक शामिल हैं. संसद का सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने बिहार चुनाव में मिली करारी हार से बौखलाए विपक्ष को इशारों-इशारों में निशाना साधा है.
पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा, “ड्रामा करने के लिए बहुत जगहें हैं, जो करना चाहते हैं करते रहें. लेकिन संसद में ड्रामा नहीं, डिलीवरी चाहिए. यहाँ नारे नहीं, नीति पर फोकस होना चाहिए. राजनीति में नकारात्मकता चल सकती है, पर राष्ट्र निर्माण के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है. यह भी पढ़े: Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र में 13 महत्वपूर्ण बिलों पर होगी चर्चा, शिक्षा और कर सुधारों पर रहेगा जोर
विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी
#WATCH दिल्ली: #ParliamentWinterSession | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…ड्रामा करने के लिए बहुत जगह होती है, जिसको करना है करते रहे। यहां ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए…यहां नारे नहीं नीति पर बल देना चाहिए और वो आपकी नीयत होनी चाहिए…हो सकता है कि राजनीति में… pic.twitter.com/eHlDjChiuO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2025
प्रियंका गांधी का पलटवार
पीएम के बयान का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “SIR (चुनावी अनियमितता), सुरक्षा और प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे हैं, आइए उन पर चर्चा करें। संसद किस लिए है? जनता के मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं है। असली ड्रामा तो चर्चा को रोकना और मुद्दों से भागना है.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “…चुनाव की स्थिति, SIR और प्रदूषण बहुत बड़े मुद्दे हैं। आइए उन पर चर्चा करें। संसद किस लिए है?…यह ड्रामा नहीं है। मुद्दों पर बोलना और उन्हें उठाना ड्रामा नहीं है। ड्रामा का मतलब है कि चर्चा न होने देना…” pic.twitter.com/FRBM3s7L3v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2025
सत्र में तनाव की पूरी आशंका
आज से शुरू हो रहे 15 बैठकों वाले इस सत्र में विपक्ष SIR, मणिपुर हिंसा और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जबकि सरकार डिलीवरी और नीतिगत चर्चा पर जोर दे रही है. दोनों तरफ से आए तीखे बयानों के बाद सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं.



