डीजीसीए ने जारी किया निर्देश, 110 रोजाना उड़ानें होंगी कम

Indigo: नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को अपने परिचालन शेड्यूल में 5% कटौती करने का निर्देश दिया है। इंडिगो प्रतिदिन लगभग 2,200 उड़ानें संचालित करती है, लेकिन अब इसमें से लगभग 110 उड़ानें कम की जाएंगी। DGCA ने एयरलाइन को 10 दिसंबर तक संशोधित शेड्यूल प्रस्तुत करने के लिए कहा है। सूत्रों के अनुसार, एयरलाइन को इस फैसले की जानकारी दे दी गई है तथा किन उड़ानों को रद्द या कम किया जाएगा, इसकी सूची तैयार की जा रही है।



Indigo: डीजीसीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, विंटर शेड्यूल 2025 के तहत इंडिगो को नवंबर के लिए 15,014 साप्ताहिक प्रस्थान और 64,346 उड़ानों की मंजूरी मिली थी। इसके बावजूद कंपनी केवल 59,438 उड़ानें ही संचालित कर सकी और कुल 951 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। वहीं, एयरलाइन को 403 विमानों के उपयोग की अनुमति थी, लेकिन वह अक्टूबर में सिर्फ 339 और नवंबर में 344 विमान ही उड़ा सकी।


Indigo: डीजीसीए ने कहा कि एयरलाइन ने शेड्यूल में वृद्धि तो की, लेकिन उसे कुशलतापूर्वक पूरा नहीं कर पाई। इसी कारण नियामक ने आदेश दिया कि इंडिगो अपने शेड्यूल में 5% की कमी करे और यह कटौती मुख्य रूप से उन मार्गों पर हो जहां अधिक मांग और ज्यादा फेरे होते हैं। साथ ही निर्देश दिया गया है कि किसी रूट पर चल रही एकमात्र उड़ान को बंद न किया जाए।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button