सकरी में खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा

सकरी। Sports Coaching: रायपुर स्थित कृषि गौ राक्षणी सभा ट्रस्ट द्वारा खेल व स्वास्थ्य के लिए दिए गए 18 एकड़ भूमि में सकरी के युवा खिलाड़ी कमलेश डहरिया द्वारा खेल प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया खेल प्रशिक्षण उद्घाटन में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री अजय तिवारी जी ,अध्यक्ष गौ रक्षिणी सभा ट्रस्ट अध्यक्षता श्री राम अवतार तिवारी जी एवं विशेष अतिथि ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री पप्पू बंजारी ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय तिवारी जी ने कहा कि हमारे ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य अच्छा नागरिक बनाना है और अच्छे नागरिक का प्रथम सोपान बचपन के खेलकूद से प्रारंभ होता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्रिकेट विश्व का सर्वाधिक प्रसिद्ध खेल है एवं भारत में आईपीएल प्रतियोगिता ने गांव-गांव के खिलाड़ियों को उनके क्षमता अनुसार समृद्धि दिलवाई है अतः छत्तीसगढ़ के बच्चे भी उसी कतार में सम्मिलित हो साथ ही उन्होंने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के अध्यक्ष रामावतार तिवारी जी ने कहा कि यदि बच्चे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ खेल तो छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना अब आसान हो चुका है श्री पप्पू बंजारे ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास खेल के माध्यम से संभव होता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ देवाशीष मुखर्जी ,प्राचार्य महंत कॉलेज के पी पांडे जी विकास शेखर चंद्राकर जी टी आर सिन्हा एवं बड़ी संख्या में सकरी के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन डॉ देवाशीष मुखर्जी ने किया ।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button