कांग्रेस ने आज ही पुरानी डेट डालकर निष्कासन लेटर वायरल कर पल्ला झाड़ने की नाकाम कोशिश की

Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात हुई उपद्रव की गंभीर घटना को लेकर युवा कांग्रेस ने अपना आधिकारिक और स्पष्ट पक्ष सामने रखा है। इस घटना में राहुल ठाकुर नामक व्यक्ति के पास से अवैध बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। घटना के बाद कुछ मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर राहुल ठाकुर को युवा कांग्रेस का पदाधिकारी या सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जिसे संगठन ने पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया है। युवा कांग्रेस ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए साफ कहा है कि राहुल ठाकुर का वर्तमान में संगठन से कोई भी संबंध नहीं है। संगठन के मीडिया विभाग के अध्यक्ष तुषार गुहा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राहुल ठाकुर को काफी पहले ही संगठन से बाहर किया जा चुका है और उसका युवा कांग्रेस से कोई नाता नहीं है।

कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ा और दो महीने पुरानी तारीख डालकर घटना होने के बाद मीडिया में वायरल कराने की नाकाम कोशिश कर रही है। इससे साफ़ प्रतीत होता है कि कांग्रेस में कभी भी कुछ भी हो सकता है और कोई भी कार्यकर्ता कुछ भी कर सकता है। कांग्रेस अपना पल्ला झाड़ने की नाकाम कोशिश।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button