#Social
Dehradun: चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात

Dehradun देहरादून: चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधि मण्डल ने सीएम धामी से भेंट की।चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधि मण्डल ने सीएम धामी का शीतकालीन यात्रा के लिए आभार व्यक्त किया।
चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधि मण्डल ने सीएम से की मुलाकात
चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधि मण्डल ने सीएम से मिलकर प्रदेश सरकार की अभिनव पहल शीतकालीन यात्रा के लिए आभार व्यक्त किया। चारधाम के शीतकालीन पूजा स्थलों और राज्य के अन्य धार्मिक स्थलों के प्रचार-प्रसार से तीर्थयात्रियों को बेहतर अनुभव मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने मे सहायता मिलेगी।




