स्व. प्रकाश कौर की स्मृति में होरा परिवार ने

रायपुर। GRAND NEWS : प्रदेश की जाने माने प्रतिष्ठित परिवारों में से एक होरा परिवार द्वारा शुक्रवार को पंडरी स्थित गंगा कुष्ठ बस्ती में पहुंचकर कंबल वितरण एवं लंगर का आयोजन किया गया। हाल ही में देवेंद्र नगर निवासी स्व. प्रकाश कौर जी का निधन हो गया था। जिस पर होरा परिवार उनकी स्मृति में पंडरी कुष्ठ बस्ती के निवासियों को अपने हाथों से भोजन व कंबल वितरित किए गए।

इस मौके पर होरा परिवार के मुखिया दलेर सिंह होरा, व गुरुचरण सिंह होरा (Gurcharan Singh Hora) ने कुष्ठ बस्ती का निरीक्षण कर यहां के रहवासियों से मुलाकात की गई तथा इस परिसर की व्यवस्था, साफ सफाई, चिकित्सा , पेयजल, प्रकाश व अन्य आवश्यक मुद्दों के प्रबंध संबंधी जानकारी एकत्रित भी की।

भोजन व कंबल वितरित जैसे सामाजिक कार्य क़ी सराहना करते हुये गंगा कुष्ठ बस्ती के पदाधिकारी व कुष्ठ पीड़ित परिजनों ने इस सेवा भाव क़ी प्रसंसा करते हुए कहा कि स्व. प्रकाश कौर जी का विगत कई वर्षो कुष्ट पीड़ित परिवार के प्रति सेवा भाव स्नेह व कृतज्ञनेता बनी हुई थी।

मीडिया से चर्चा के दौरान कुष्ट पीड़ित हेमिन बघेल व भैरव राणा ने बताया कि कुष्ठ बस्ती के लोग हर साल उनके देवेंद्र नगर निवास जाकर उनसे भोजन से लेकर कपड़े, बर्तन, स्वेटर, जैसी उपयोगी सामानो का सहयोग मिलता आ रहा था। उनके निधन की सूचना पर कुष्ट पीड़ितों ने दुःख व्यक्त करते उन्हें सादर नमन करते उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button