सूखे नशे के खिलाफ बड़ी सफलता, नारियल की भूसी

बलरामपुर-रामानुजगंज। CG NEWS : जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ थाना बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उड़ीसा से राजस्थान ले जाए जा रहे करीब 1198.460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पांच करोड़ 99 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा को ट्रक में नारियल की भूसी के भीतर छिपाकर परिवहन किया जा रहा था।

पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 दिसंबर की रात थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धनवार बॉर्डर चेक पोस्ट की ओर से एक टाटा ट्रक में नारियल की भूसी के अंदर गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

सूचना के आधार पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के डाले में नारियल की भूसी के भीतर भूरे रंग के टेप से लिपटे 40 पैकेट गांजा बरामद हुए। जब्त गांजा का कुल वजन 1198.460 किलोग्राम पाया गया।

पुलिस ने मौके से तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अम्रीश कुमार, पिता संतलाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी पुरे पहलवान शेरशाह समरौता, अम्बरीश कुमार पटेल, पिता जगदेव प्रसाद पटेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी शाह मोहम्मद, मनीष कुमार, पिता रामभवन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मैनझर, थाना शिवरतनगंज, जिला अमेठी शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

CG : न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गाइडलाइन, पुलिस का होगा सख्त पहरा, नशे में पकड़े गए तो वाहन जब्त

CG NEWS : पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी, आरोपी ने ऐंठे 3 लाख 50 हजार रुपये, जांच शुरू

CG Holiday News : तीन दिन स्थानीय अवकाश की घोषणा, जानिए कब रहेगी छुट्टी

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button