कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर हुई समीक्षा बैठक

बैठक में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्रामों की भौगोलिक सीमाओं के सटीक चिन्हांकन, डिजिटल मैपिंग एवं डेटा शुद्धता पर विस्तृत चर्चा की गई। गूगल अर्थ प्रो सॉफ्टवेयर के माध्यम से भू-संदर्भीकरण की तकनीकी प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए इसकी उपयोगिता एवं सावधानियों की जानकारी दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम सीमाओं का सही एवं त्रुटिरहित भू-संदर्भीकरण जनगणना 2027 की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता के लिए अत्यंत आवश्यक है।
बैठक के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि जनगणना निदेशालय द्वारा नियुक्त जिला नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में आज प्रातः 11:00 बजे, कलेक्टर कार्यालय स्थित दिशा सभा कक्ष, बेमेतरा में गूगल अर्थ प्रो आधारित अर्धदिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी संबंधित कार्यालय उक्त प्रशिक्षण में अपने-अपने विभाग से तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारी (जनगणना लिपिक) की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे ग्रामों के भू-संदर्भीकरण का कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण किया जा सके। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जनगणना 2027 से जुड़े सभी कार्यों की सतत समीक्षा एवं निगरानी जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Source link



