इंद्रावती नदी में नाव पलटी, 4 लापता

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 21 जनवरी 2026, बुधवार की शाम इंद्रावती नदी पर ऐसा भयावह हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। भैरमगढ़ तहसील के उसपरी झिल्ली घाट (उसपरी घाट) पर एक डोंगी अचानक असंतुलित होकर पलट गई और नदी की उफनती लहरों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को निगल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव में 5 से 6 लोग सवार थे, जो साप्ताहिक भैरमगढ़ बाजार से खरीदारी कर अपने गांव बोड़गा लौट रहे थे। जैसे ही डोंगी नदी के बीच पहुंची, इंद्रावती का तेज बहाव उस पर भारी पड़ गया। पल भर में नाव पलट गई और चीख-पुकार के बीच लोग पानी में बिखर गए।

– Advertisement –

Ad image

इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे तेज बहाव में बह गए। कुछ रिपोर्ट्स में लापता लोगों को दो महिलाएं और दो बच्चे बताया गया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर तुरंत बचाव किया और 2 लोगों को किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन बाकी चार लोग अंधेरे और तेज धाराओं में लापता हो गए।

रात भर नदी किनारे हाहाकार मचा रहा। परिजन और ग्रामीण टॉर्च की रोशनी में अपनों को पुकारते रहे, लेकिन इंद्रावती खामोश रही। देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल सका। सुबह होते ही प्रशासन ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मोटरबोट, राजस्व विभाग, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें नदी में लगातार तलाश कर रही हैं।

– Advertisement –

Ad image

यह इलाका नक्सल प्रभावित और बेहद दुर्गम है, जहां नदी पार करना लोगों की रोजमर्रा की मजबूरी है। बारिश या तेज बहाव के दिनों में इंद्रावती अक्सर जानलेवा साबित होती है। इसके बावजूद सुरक्षित साधनों की कमी आज भी ग्रामीणों को ऐसे खतरों के हवाले कर देती है।

CG Accident : छत्तीसगढ़ में फिर मातम: हाईवे पर आमने-सामने भिड़े ट्रक, तीन की दर्दनाक मौत

 

फिलहाल लापता चारों लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख इंद्रावती की ओर टिकी है।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button