पीएम मोदी ने मन की बात 2026 के पहले एपिसोड में देशवासियों से साझा की 10 अहम बातें, जानें

Mann Ki Baat 2026: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी 2026 को अपने लोकप्रिय रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों से जुड़े। यह 2026 का पहला मन की बात कार्यक्रम भी था। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, फर्स्ट वोटर्स को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और स्टार्टअप तथा नवाचार के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर चर्चा की।



आइए जानते हैं इस एपिसोड की 10 प्रमुख बातें:

1. राष्ट्रीय मतदाता दिवस: प्रधानमंत्री ने युवा मतदाताओं को वोटिंग के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जो युवा पहली बार वोट कर रहे हैं, उन्हें लोकतंत्र के इस उत्सव में गर्व के साथ भागीदारी करनी चाहिए।

2. गणतंत्र दिवस की बधाई: 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

3. स्टार्टअप और नवाचार: पीएम ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। उन्होंने विशेष रूप से AI और अंतरिक्ष विज्ञान में युवाओं द्वारा किए जा रहे इनोवेशन की सराहना की।

4. तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था: प्रधानमंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया की नजरें आज हमारे देश पर हैं।

5. पर्यावरण को ध्यान में रखते उत्पाद: पीएम ने भारतीय निर्माताओं से अपील की कि वे ऐसे उत्पाद बनाएं जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं और टिकाऊ हों।

6. विदेशों में भारतीय संस्कृति: उन्होंने मलेशिया में 500 से अधिक तमिल स्कूलों का जिक्र किया और भारतीय संस्कृति के वैश्विक विस्तार की सराहना की।

7. महिलाओं की बढ़ती भागीदारी: पीएम ने महिलाओं की शिक्षा, खेल और विज्ञान जैसे क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी का उल्लेख किया और इसे विकसित भारत की पहचान बताया।

8. स्वच्छता और सामुदायिक प्रयास: पीएम ने स्वच्छता को आदत बनाने की अपील की। उन्होंने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के बेनॉय दास जी का उदाहरण देते हुए बताया कि छोटे प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं।

9. स्थानीय विरासत और संस्कृति का संरक्षण: पीएम मोदी ने भाषाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तमसा नदी पुनरोद्धार का उदाहरण साझा किया।

10. नेशन फर्स्ट की भावना: कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने हर नागरिक से देश प्रथम की भावना रखने की अपील की। उन्होंने समाज सेवा और निस्वार्थ कार्य करने वाले संगठनों का उदाहरण देकर देशवासियों को प्रेरित किया।


प्रधानमंत्री मोदी ने इस एपिसोड में युवाओं, महिलाओं, स्थानीय विरासत और नवाचार पर विशेष ध्यान दिया और देशवासियों को जागरूक, सक्रिय और समाज-सेवा में लगे रहने के लिए प्रेरित किया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button