किरेन रिजिजू ने जारी किया स्पीकर चैंबर का नया वीडियो, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Parliament Budget Session: नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के 12वें दिन राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में हुए हंगामे का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो को उन्होंने ‘अवैध’ और ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।



Parliament Budget Session: रिजिजू ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह वीडियो क्लिप एक कांग्रेस सांसद द्वारा बनाई गई है, जिसमें 20-25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में घुसकर उन्हें अपशब्द कह रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास रखती है, कभी सांसदों को शारीरिक धमकी देने के लिए प्रोत्साहित नहीं करती।”


Parliament Budget Session: वीडियो में कांग्रेस सांसद तेज आवाज में विरोध जताते नजर आ रहे हैं। रिजिजू ने प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि इन नेताओं की मौजूदगी में सांसदों ने स्पीकर और पीएम को गालियां दीं तथा कहा कि जब प्रधानमंत्री सदन में आएंगे तो देखते हैं क्या करते हैं। रिजिजू ने चेतावनी दी कि अगर संयम नहीं बरता गया तो संसद में महाभारत जैसी स्थिति बन सकती थी।


Parliament Budget Session: बता दें कि इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में आम बजट पर लंबे गतिरोध के बाद चर्चा हुई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई सांसदों ने भाग लिया। चर्चा पूरी होने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया। सदन में विधायी कार्य सुचारु रूप से हुए, जो कई दिनों बाद संभव हो सका।




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button