#Social

Bhilwara अमृत स्टेशन बनने की ओर अग्रसर, काम तीव्र गति से जारी


Bhilwara। भीलवाड़ा स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत काम जारी है। अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 16 करोड़ मे भीलवाड़ा स्टेशन का स्वरूप बदलेगा, मण्डल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल के मार्गदर्शन में इस स्टेशन के कायाकल्प का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इंजीनियरिंग विभाग की निगरानी में वर्तमान मे स्टेशन बिल्डिंग के फाउंडेशन संबंधित कार्य जैसे कॉलम कास्टिंग का कार्य चल रहा है, साथ ही एक ओवरहेड वाटर टैंक का कार्य भी जारी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अजमेर सुनील कुमार महला के अनुसार अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत भीलवाड़ा स्टेशन पर 15.71 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्य किए जाएंगे। अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत भीलवाड़ा स्टेशन पर जारी कार्यों के अंतर्गत सेकंड एंट्री

बिल्डिंग का काम पूरा कर रिजर्वेशन व बुकिंग ऑफिस शुरू कर दिया गया है साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया को डेवलप किया जा रहा है। इसके अलावा पार्सल बिल्डिंग और पांच रिटायरिंग रूम में फिनिशिंग का कार्य जारी है जिसके अंतर्गत टाइलिंग व पुट्टी वर्क किया जा रहा है। शौचालय आदि में भी फर्श व टाइलिंग का कार्य किया जा रहा है। मैन स्टेशन बिल्डिंग के सर्कुलेटिंग एरिया को डेवेलप करने कार्य भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button