केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 मजदूर जिंदा जले; 2 लापता

 Bhiwadi accident: भिवाड़ी। राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी के खुशखेड़ा–करौली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर अब भी लापता बताए जा रहे हैं। आशंका है कि वे मलबे में दबे हो सकते हैं। प्रशासन ने 7 शव बरामद किए जाने की पुष्टि की है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।




Bhiwadi accident:
घटना आज सुबह उस समय हुई जब फैक्ट्री में कामकाज चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त फैक्ट्री परिसर में करीब 25 मजदूर मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कई मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।



Bhiwadi accident:
मौके पर मौजूद तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एडीएम सुमिता मिश्रा के अनुसार, पुलिस को गश्त के दौरान आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।




Bhiwadi accident: डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू



सूचना मिलते ही खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री में केमिकल सामग्री होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।



Bhiwadi accident:
आग बुझने के बाद जब रेस्क्यू टीम अंदर पहुंची तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस चुके थे और कुछ के शव पूरी तरह जल चुके थे। शवों की शिनाख्त में कठिनाई आने के कारण उन्हें कंबल में लपेटकर बाहर निकाला गया। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और लापता मजदूरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है।



Bhiwadi accident: जांच के आदेश



प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button