आर्मी जवान लापता: 11 फरवरी के बाद से नहीं मिला सुराग

Kanker. कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक आर्मी जवान के लापता होने की खबर ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। बताया जा रहा है कि जवान 11 फरवरी के बाद से लापता है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने जवान से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, लापता जवान कांकेर जिले के चिनौरी गांव का निवासी है। वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था।

परिजनों

के मुताबिक, जवान ने झांसी से 11 जनवरी को परिवार से आखिरी बार फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। 11 जनवरी के बाद से न तो परिवार से कोई संपर्क हुआ और न ही जवान के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी सामने आई है।

परिजनों का कहना है कि छुट्टी समाप्त होने के बाद जवान को अपनी बटालियन में वापस ज्वाइन करना था, लेकिन उसने बटालियन में भी ज्वाइनिंग नहीं दी। इस स्थिति ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है। जवान के अचानक संपर्क से बाहर हो जाने के कारण परिजन काफी परेशान और आशंकित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने जवान की सुरक्षित वापसी की कामना करते हुए प्रशासन से गंभीरता से खोजबीन करने की मांग की है। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कांकेर जिले में ITBP के एक जवान के लापता होने का मामला सामने आ चुका है, जिससे इस तरह की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन के सामने भी चुनौती खड़ी कर दी है। फिलहाल, परिजन और स्थानीय लोग जवान के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने की उम्मीद में हैं। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और जवान का जल्द से जल्द पता लगाया जाएगा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button