#Social

आपदा मुक्त घोषित हुआ हिमाचल, सरकार ने हटाया डिजास्टर एक्ट


Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश आपदा मुक्त राज्य घोषित हो गया है। सुक्खू सरकार ने करीब 5 माह बाद डिजास्टर एक्ट हटा लिया है। सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि सुक्खू सरकार ने 8 अक्तूबर 2025 को हिमाचल में डिजास्टर एक्ट लगाया था। सरकार ने कहा था कि राज्य में सड़कों हालत खराब है और कनेक्टिविटी बहाल होने तक पंचायत चुनाव नहीं करवाए जा सकते। मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में अब स्थितियां नियंत्रण में हैं। इस फैसले के साथ ही सरकार ने 8 अक्टूबर 2025 को जारी उस पुराने आदेश को भी वापस ले लिया है, जिसके तहत कनेक्टिविटी की समस्याओं के कारण पंचायत चुनावों को टाल दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button