#Social

HP: 100 रेहड़ी-फड़ी धारकों के लाइसेंस होंगे रद्द


Market. मंडी। नगर निगम मंडी ने शहर में 100 के लगभग रेहड़ी-फड़ी धारकों के लाइसेंस रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके साथ इन रेहड़ी फहड़ी धारकों को आबंटित की गई जगहों को भी अब वेंडिंग जोन से बाहर निकालने का निर्णय लिया गया है। भविष्य में इन जगहों पर अब कोई भी रेहड़ी फड़ी धारक अपनी दुकान नहीं लगा सकेगा। यह निर्णय शुक्रवार को नगर निगम की नगर विक्रय समिति (टाउन वेंडिंग कमेटी) की बैठक में लिए गए। बैठक में रेहड़ी फहड़ी धारकों को तीस अक्तूबर तक अपने लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए भी कहा गया है। इसके बाद लाइसेंस रिन्यू नहीं किए जाएंगे। बैठक में विक्रय समिति के अध्यक्ष एवं आयुक्त महोदय के आमंत्रण पर नगर के महापौर वीरेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि उनके साथ-साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों में पार्षद अलकनंदा हांडा राजेंद्र मोहन और दर्शन ठाकुर भी उपस्थित रहे। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि सर्वे में छूटे हुए पुराने रेहड़ी धारकों को लाइसेंस दिए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा की

अध्यक्षता में उप समिति का गठन किया गया।

उप समिति में नागरिक अधिकार मंच के अध्यक्ष हरमीत बिट्टू, सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष ओपी कपूर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजा महेंद्रू और रेडी धारकों से सुरेंद्र कुमार व दीपक कुमार को शामिल किया गया। यह उप समिति एक माह के अंदर सर्वे में छूट पुराने रेहड़ी धारकों की पहचान कर इन्हें नई सूची में शामिल करेगी। जिससे इन रेहड़ी धारकों को उनके बहुप्रशिक्षित पंजीकृत पत्र नगर निगम द्वारा जारी कर दिए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023 में के सर्वे में नगर निगम क्षेत्र में तकरीबन 353 रेहड़ी धारक की पहचान की गई थी। जिन्हें सूचीबद्ध किया गया था लेकिन अब तक बहुत सारे रेहड़ी धारक अपना पंजीकृत पत्र लेने के लिए नगर निगम में नहीं आ सके और ना ही इन्होंने समय सीमा के भीतर निगम को अपना किराया जमा करवाया। जबकि इन्हें कई बार नोटिस भी दिए गए, लेकिन नोटिस के बावजूद भी इनके द्वारा लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करवाए गए। बताया गया कि ऐसे सभी रेहड़ी धारकों की संख्या 100 के लगभग है। जिनके लाइसेंस अब रद्द करने का फैसला बैठक में लिया गया। इन क्षेत्रों के वेंडिंग जोन को भी निरस्त कर दिया जाएगा. नगर निगम मंडी की टीम ने बाइपास रोड़ पर सडक़ किनारे किए जा रहे अवैध कब्जों को हटा दिया। शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां कुछ लोगों ने अवैध तरीके से पांच ढारों व एक फ ड़ी से कब्जा किया हुआ था। नगर निगम की टीम ने इन सभी तोड़ कर हटा दिया और सामान को कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button