#Social
लोक कलाकारों ने दमदार प्रस्तुतियों से नचाया सुजानपुर

सुजानपुर। राष्ट्रीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरक्त की। उन्होंने दीप प्रज्जवलित करेक सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। होली उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी स्टार गायिका सुनंदा शर्मा के नाम रही। उन्होंने जैसे ही रात 9 बजे मंच पर एंट्री की, तो पूरा पंडाल सीटियों की आवाज से गूंज उठा। सुनंदा ने एक से बढकऱ एक प्रस्तुतियां मंच पर दी। उन्होंने जैसे ही मेरी मम्मी नो पंसद नहीं तू, मैनो दूजी बार भी हुआ सोनया तेरे नाल वे प्यार, मैं वोटका लगाकर तेरे नाल नचना गाने शुरू किए तो दर्शक कुर्सियों से उठकर झूमने पर
मजबूर हो गए।
उनके एक के बाद एक गाए गए गीतों ने चौगान की ठंडी फिजाओं में गर्माहट घोल दी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर , एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, बोर्डों.निगमों के बीओडी मैंबर्स, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ , एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम एवं मेला अधिकारी विकास शुक्ला, अन्य अधिकारी, कांग्रेस नेता और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।




