#Social

गोंदपुर बनेहड़ा में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


दौलतपुर चौक। डीडीएम कालेज ऑफ फार्मेसी गोंदपुर बनेहड़ा द हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में वन अग्नि जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसका मार्गदर्शन चेयरमैन नरेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवम गांववासियो को वन अग्नि के कारणों, दुष्प्रभावों और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक करना था। रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने वन अग्नि की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया।
वन अग्नि से पर्यावरण को होने वाली हानि और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी गई। डीडीएम के चेयरमैन नरेंद्र शर्मा और असिस्टेंट डायरेक्टर आशीष शर्मा ने बताया कि इस तरह की जागरूकता गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने द हंस फाउंडेशन की पहल की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। द हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधियों मल्लिका और अभिनव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वन संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और जंगलों में आग से बचाव के लिए सावधानी बरतने, खुले में आग न जलाने और किसी भी आग की घटना की तुरंत रिपोर्ट करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने जागरूकता नारों के साथ पूरे परिसर में रैली निकालकर वन संरक्षण का संदेश दिया। ा वन अग्नि की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button