#Social
Raipur Breaking: पुलिस ने चलाया साइबर जन-जागरूकता पखवाड़ा अभियान

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा राज्य में साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा के विषय में जन-जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर, 2024 तक 15 दिवसीय “साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा” के रूप में आयोजन किया जा रहा है। साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत समस्त जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ साइबर वालंटियर, अन्य विभाग के अधिकारियों एवं अन्य समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों के सहयोग से हाट-बाजार, चौक-चौराहे, स्कूल-कॉलेज, ग्राम पंचायत, दुर्गा पंडाल, सोशल मीडिया एवं आकाशवाणी के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु पोस्टर, पाम्प्लेट, आडियों जिगल्स इत्यादि का प्रयोग कर साइबर जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।


