राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन, पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अनादर को लेकर एक बार फिर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की प्रबुद्ध जनता टीएमसी को एक नारी के अपमान के लिए, एक आदिवासी के अपमान के लिए और देश के महामहिम राष्ट्रपति के अपमान के लिए कभी माफ नहीं करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “रविवार को देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है और शनिवार को पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का घोर अपमान किया। द्रौपदी मुर्मु संथाल आदिवासी परंपरा के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं, लेकिन राष्ट्रपति और आदिवासी समाज के उस पवित्र और महत्वपूर्ण कार्यक्रम का टीएमसी ने बहिष्कार किया।”
Source link




