#Social
CG: घूसखोर बाबू को कलेक्टर ने किया निलंबित

Kawardha. कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के घूसखोर बाबू को कलेक्टर ने निलंबित किया। 13 सितंबर को जनपद के बाबू को एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। सरपंच से आंगनबाड़ी निर्माण के नाम पर एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। दरअसल यह पूरा मामला बोड़ला जनपद पंचायत क्षेत्र का है।




