CG NEWS : कलयुगी पिता ने की 5 साल के बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैसो निवासी आरोपी रेशम लाल यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने बेटे आयुष यादव की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी कुछ समय पहले विवाद के बाद अपनी दो बेटियों को लेकर मायके चली गई थी, जबकि बेटा पिता के साथ रह रहा था। आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर बेटे को मारने और खुद भी आत्महत्या करने की धमकी देता था।

13 मार्च की शाम आरोपी बेटे को अपने साथ लेकर निकला और 14 मार्च की रात करीब 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में उसे डुबोकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी खुद ही पत्नी के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

The post CG NEWS : कलयुगी पिता ने की 5 साल के बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Grand News.


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button