LPG गैस किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा विरोध

CG News : अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने से देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया और प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि देकर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई।

प्रदर्शन के दौरान सुधांशु मिश्रा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत है, लेकिन सरकार इस समस्या पर प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने में पूरी तरह विफल रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, फोन कॉल नहीं लग पा रहे हैं और आम लोगों को सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि जब सरकार यह दावा करती है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, तो फिर लोगों को इतनी परेशानी क्यों हो रही है।वहीं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगोत्री ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। लोग एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं और कभी केवाईसी तो कभी आधार अपडेट के नाम पर परेशान किए जा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करे और पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था करे। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी।

– Advertisement –

Ad image

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button