युद्ध के बीच PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात

पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि यह त्योहारी सीजन पूरे पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा. पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में चल रहे तनाव के बीच उनका यह संदेश काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र की शांति ही वैश्विक विकास का असली रास्ता है.

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की. उनका मानना है कि इस तरह के हमले न केवल क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को भी बुरी तरह प्रभावित करते हैं. इससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ता है.

एक और अहम मुद्दे पर बात करते हुए पीएम मोदी ने नौवहन की स्वतंत्रता (Freedom of Navigation) की रक्षा करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग हमेशा खुले और पूरी तरह सुरक्षित रहें, ताकि व्यापार में कोई रुकावट न आए.

आखिर में, प्रधानमंत्री ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए वहां की सरकार द्वारा दिए जा रहे लगातार समर्थन की सराहना की. उन्होंने पेजेश्कियन को धन्यवाद दिया कि ईरान ने हमेशा भारतीयों के हितों का ख्याल रखा है.


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button