WR Gudi Padwa Gift: गुढ़ी पड़वा पर मुंबईकरों को तोहफा! वेस्टर्न रेलवे 19 मार्च से चर्चगेट-वीरार-दहानू कॉरिडोर पर चलाएगी 15 कार वाली ट्रेनें

WR Gudi Padwa Gift: गुढ़ी पड़वा पर मुंबईकरों को तोहफा! वेस्टर्न रेलवे 19 मार्च से चर्चगेट-वीरार-दहानू कॉरिडोर पर चलाएगी 15 कार वाली ट्रेनें

(Photo Credits WC)

Western Railway  Gudi Padwa Gift: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने गुड़ी पड़वा के अवसर पर एक बड़ी राहत की घोषणा की है. 19 मार्च से चर्चगेट-विरार-दहानू कॉरिडोर पर भीड़ को कम करने के लिए 16 मौजूदा 12-डिब्बों वाली ट्रेनों को 15-डिब्बों वाली ट्रेनों में अपग्रेड किया जाएगा. इस बदलाव से व्यस्त समय (Peak Hours) के दौरान यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

यात्री क्षमता में 20 प्रतिशत की वृद्धि

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों के डिब्बे बढ़ने से प्रत्येक ट्रेन की यात्री वहन क्षमता में लगभग 20 प्रतिशत का इजाफा होगा. इस विस्तार के बाद, पश्चिम रेलवे के नेटवर्क पर 15-डिब्बों वाली सेवाओं की कुल संख्या 211 से बढ़कर 227 हो जाएगी. हालांकि, ट्रेनों की कुल दैनिक सेवाओं की संख्या 1,406 पर ही स्थिर रहेगी. यह कदम विशेष रूप से चर्चगेट और विरार के बीच बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए उठाया गया है. यह भी पढ़े:  Mumbai Local Train Update: वेस्टर्न रेलवे का फैसला, शब-ए-बरात पर 3 और 4 फरवरी की रात चलाएगा दो विशेष स्पेशल ट्रेनें

पीक आवर्स पर विशेष ध्यान

अपग्रेड की गई 16 सेवाओं में से 8 सेवाएं विशेष रूप से ‘पीक आवर्स’ के दौरान संचालित की जाएंगी. इनमें से 4 सेवाएं सुबह के समय और 4 सेवाएं शाम के समय चलेंगी, जब स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ होती है. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि यह पहल बढ़ती मांग के बीच यात्रियों की सुविधा में सुधार और भीड़ प्रबंधन के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है.

बुनियादी ढांचे में सुधार का लक्ष्य

मुंबई का उपनगरीय रेलवे नेटवर्क रोजाना लाखों यात्रियों की आवाजाही संभालता है. रेलवे प्रशासन ने पिछले कुछ समय से बुनियादी ढांचे के उन्नयन और क्षमता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है. 15-डिब्बों वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ने से न केवल डिब्बों के अंदर भीड़ कम होगी, बल्कि प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के दबाव को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी.

मुंबई में गुड़ी पड़वा की धूम

दूसरी ओर, मुंबई कल (गुरुवार) गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. चैत्र नवरात्रि के प्रारंभ के साथ ही शहर भर में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी पूरी हो चुकी है. परिवारों द्वारा सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे के बीच अपने घरों में ‘गुड़ी’ स्थापित की जाएगी. विजय और समृद्धि का प्रतीक मानी जाने वाली यह परंपरा भगवान राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी से जुड़ी है.

 




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button