CG NEWS : युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने शिक्षकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

रायपुर। CG NEWS : नारायणपुर जिला में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण एवं आदिवासी युवक-युवतियों को पीएससी परीक्षा, व्यापम परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र पूर्ण कर अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ दिनांक 31 मार्च 2026 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विषयों के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जिनमें छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, जनजाति एवं अर्थव्यवस्था, हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा, मानविकी विषय (भारतीय संविधान, लोक प्रशासन, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र), सामान्य अध्ययन, अंग्रेजी भाषा तथा सी-सेट एवं विज्ञान (गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान एवं तकनीक) शामिल हैं। सभी पदों के लिए एकमुश्त मानदेय 50 हजार रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए भी विषय में स्नातक 55 प्रतिशत अंकों के साथ एवं संबंधित विषय का समुचित ज्ञान आवश्यक है तथा पी एस सी मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार का अनुभव रखा गया है।

भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः अस्थायी आधार पर की जाएगी। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा जिसमें 60 प्रतिशत वेटेज शैक्षणिक योग्यता एवं 40 प्रतिशत वेटेज साक्षात्कार को दिया जाएगा। अभ्यर्थी हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में शिक्षण कार्य करने में सक्षम होना चाहिए। साथ ही बैंकिंग, वाणिज्य, अर्थशास्त्र एवं कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है।

यूपीएससी परीक्षा या पीएससी की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

आवेदकों की आयु 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें शासन के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। नियुक्ति प्रारंभ में 89 दिवस के लिए होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को किसी अन्य प्रकार की अतिरिक्त सुविधा देय नहीं होगी।

आवेदन पत्र का विस्तृत प्रारूप एवं अन्य नियम-शर्तें जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.narayanpur.gov.in तथा जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। अंतिम चयन सूची भी जिले की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

 

The post CG NEWS : युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने शिक्षकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित appeared first on Grand News.


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button