Eknath Shinde Video: भगवान के दर पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में तिरुपति बालाजी के किए दर्शन; देखें वीडियो

Eknath Shinde Video: भगवान के दर पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में तिरुपति बालाजी के किए दर्शन; देखें वीडियो

(Photo Credits PTI)

Eknath Shinde Video:  महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज सुबह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति बालाजी) में दर्शन किए. अपनी धार्मिक आस्था के लिए जाने जाने वाले शिंदे ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया.  इस दौरान उनके साथ कुछ करीबी सहयोगी और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे.

 सोशल मीडिया वीडियो वायरल

उनकी इस यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं. ‘X’ पर वायरल हो रहे वीडियो में उप-मुख्यमंत्री मंदिर परिसर के भीतर सामान्य भक्तों की तरह श्रद्धा भाव से चलते हुए दिखाई दे रहे हैं.  यह भी पढ़े:  VIDEO: भगवान के दर पर पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

भगवान के दर पर डिप्टी सीएम शिंदे

एकनाथ शिंदे का धर्म और आध्यात्म से गहरा लगाव रहा है. महाराष्ट्र में रहने के दौरान भी वे अक्सर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-पाठ के लिए जाते रहते हैं. तिरुपति बालाजी में उनकी अटूट श्रद्धा है और वे समय-समय पर यहां दर्शन के लिए आते हैं. मंदिर प्रशासन (TTD) ने उनका स्वागत किया




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button