NH 30 में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार दो कारों में

कांकेर। CG BREAKING: नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। नाथिया नवागांव के पास रात करीब 11 बजे दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल है।

बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार है, मंडावी परिवार जो कि चारामा क्षेत्र के उड़कुड़ा गांव से शादी में शामिल होने चिवराज़ गांव आए थे जहां से वापसी के दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ। मृतकों में परिवार की 3 महिलाएं एक मासूम और 2 पुरुष शामिल है।

– Advertisement –

Ad image

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिले के एसपी निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

खबर पर अपडेट जारी है…

 



खबरे लगवाने या किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें – 8103416209


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button