सेक्स करते समय तोड़ दी तुलसी की माला, जबरन पिलाई शराब, बोला गजवा ए हिंद करना है

नाशिक में धर्मांतरण और कथित शारीरिक शोषण से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस प्रकरण में इंजीनियरिंग छात्र तंजीर इनामदार पर अपनी सहपाठी छात्रा को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, शराब पिलाने और शोषण करने के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, मामला पंचवटी पुलिस थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि आरोपी छात्र ने कई बार उसके साथ शारीरिक शोषण किया और लगातार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। उसने यह भी कहा कि आरोपी ने उसे धमकाया और कई स्थानों पर जबरदस्ती की।

पीड़िता के अनुसार, जून 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने पुणे के विद्यार्थी गृह, आकाश पेट्रोल पंप के पीछे स्थित गार्डन, नाशिक के पिंगळे डेअरी, अभिषेक स्वीट और भक्ति इन लॉज जैसी जगहों पर उसके साथ गलत हरकतें कीं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी जबरन गले लगाता था और गले पर काटने जैसी हरकत करता था।

शराब और सिगरेट पिलाने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे कई बार जबरदस्ती शराब और सिगरेट पीने के लिए मजबूर किया। जनवरी 2026 में वह उसे आरटीओ ऑफिस के सामने स्थित भक्ति इन लॉज ले गया, जहां कथित तौर पर फिर से शराब पिलाकर शोषण किया गया।

धार्मिक प्रतीक हटाने और धमकी देने का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता के गले से तुलसी की माला उतार दी और धर्म परिवर्तन कराने की बात कही। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे लगातार धमकाया।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी तंजीर इनामदार को गिरफ्तार कर लिया है और उसे 22 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। वहीं आरोपी पक्ष के वकील का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल जांच सहित आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button