स्कूल के पीछे हिस्ट्रीशीटर की लाश मिली

सचिन यादव के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। पिछले साल दीवाली में सचिन यादव के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सचिन यादव के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे। वह लखनऊ के पीजीआई थाने का हिस्ट्रीशीटर था। सचिन यादव इसी महीने से जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस सचिन यादव के हत्यारों का पता लगाने में जुटी है।
यह एक्सीडेंट की खबर भी पढ़े
तमिलनाडु के श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। नैमिषारण्य से दर्शन कर रामनगरी अयोध्या जा रही बस अयोध्या लखनऊ हाईवे पर रुदौली क्षेत्र के रोजा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बस की चपेट में पटरंगा जनौली निवासी 60 वर्षीय राम संजीवन इसकी पत्नी राजकुमारी की मौत हो गई ।जबकि एक अन्य इस बस की चपेट में आने से घायल हो गया।बस के किसी श्रद्धालु के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम सभी श्रद्धालुओं को कुशलता पूर्वक बाहर निकाल ली। एसडीएम कुलदीप प्रकाश ,सीओ आशीष निगम मौके पर पहुंच गए। चार थानों की फोर्स की मदद से ट्रैफिक को सामान्य कराया गया ।दोपहर 12:20 पर हुई इस घटना के बाद अचानक से सनसनी फैल गई। मृत दोनों लोग पति पत्नी साइकिल से कहीं का रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाए। राज्य सरकार द्वारा यहां जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ के दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे फरियादियों तक खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्र लिये तथा पास खड़े अफसरों को समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।




