रायपुर पेट्रोल पंप में लगी भीड़, चालू पंपों पर

रायपुर। CG NEWS: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पॉम्पो पर हलचल का माहौल देखने को मिल रहा है। एचपी और इंडियन ऑयल के कई पेट्रोल पंपों पर समय पर सप्लाई नहीं पहुंचने और कीमत बढ़ने की आशंका के चलते कई जगहों पर बिक्री रोक दी गई। शाम होते-होते शहर के कई पंप बंद हो गए, जिसके बाद चालू पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।

सरोना, भाठागांव, विधानसभा रोड, देवेन्द्र नगर और जयस्तंभ चौक सहित कई इलाकों में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। पेट्रोल खत्म होने और पंप बंद होने की खबर फैलते ही लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल भरवाने पहुंचने लगे। कई जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि सप्लाई प्रभावित होने के पीछे भुगतान में देरी जैसी वजहें भी हो सकती हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button