GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 66th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 66वां मुकाबला आज यानी 21 मई को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (GT vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत मिली है, जबकि 7 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है. प्लेऑफ में पहुंच चुकी गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले को तैयारी के तौर पर देखेगी, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से 21 मई को होगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने आठ मुकाबले जीते हैं और पांच में हार झेली है. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने छह मुकाबले जीते हैं और सात मैचों में हार का सामना किया है. अब गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (GT vs CSK Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 5 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 83 रन से जीत हासिल की थी.

गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में मजबूत नजर आ रही है. बल्लेबाजी में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कागिसो रबाडा टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम भी शानदार खिलाड़ियों से सजी हुई है. बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (GT vs CSK Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. घरेलू परिस्थितियों और मजबूत बल्लेबाजी क्रम का फायदा गुजरात टाइटंस को मिल सकता है. हालांकि चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी अनुभवी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना: 58%

चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत की संभावना: 42%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs CSK 66th T20 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button