ईरान में तबाही लाने की प्लानिंग कर रहे ट्रंप? तेहरान के नक्शे में दिखाया अमेरिका का झंडा

इस नक्शे में तुर्किए, सीरिया, इराक और सऊदी अरब को भी दर्शाया गया है, लेकिन उन पर अमेरिका का झंडा नहीं लगा है। अमेरिकी मीडिया सीएनएन के अनुसार, ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिका के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की, जिसमें वे ईरान के साथ युद्ध को लेकर आगे के रास्ते पर सोच-विचार कर रहे थे। व्हाइट हाउस का यह सत्र ट्रंप नियमित तौर पर आयोजित करते हैं, हालांकि इस बार यह ऐसे समय में हुआ, जब युद्ध खत्म करने के लिए एक डील पक्की करने की कोशिश में डिप्लोमेसी आगे बढ़ रही है। वैसे तो यह सत्र बिना किसी फैसले के खत्म हो गया कि आगे क्या होगा, लेकिन विदेश सचिव मार्को रुबियो ने शनिवार को कहा कि आज थोड़ी देर बाद कुछ खबर आ सकती है।
भारत दौरे पर आए मीडिया से बात करते हुए रुबियो ने कहा, “अभी जब मैं आपसे बात कर रहा हूं, तब भी कुछ काम हो रहा है। इस बात की संभावना है कि चाहे आज बाद में हो, कल हो, या कुछ दिनों में, हमारे पास कहने के लिए कुछ हो सकता है। इस बीच, ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने शुक्रवार को कहा कि लड़ाई खत्म करने की उम्मीद में कतर और पाकिस्तान के डेलिगेशन तेहरान गए हैं।
Source link


