कल 121 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

Market. मंडी। मंडी सदर विकास खंड की 55 पंचायतों में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए 121 मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ रविवार को रवाना कर दिया गया। ये मतदान दल 26, 28 और 30 मई को होने वाले तीन चरणों के मतदान के लिए 323 मतदान केंद्र स्थापित करेंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी-सह-एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर की निगरानी में मतदान दलों को बिपाशा सदन मंडी से बसों के माध्यम से प्रथम चरण के चुनावों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि 26 मई को सबसे अधिक 121 मतदान केंद्रों, 28 मई को 111 तथा 30 मई को 91 मतदान केंद्रों पर मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के चुनावों के लिए मतदान दलों को सुरक्षा कर्मियों के साथ

रवाना किया गया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button