कोटवार पर शासकीय भूमि हड़पने का आरोप

साकेत श्रीवास्तव / खैरागढ़।  CG NEWS : ग्राम जालाबांधा के ग्रामीणों ने ग्राम कोटवार ईश्वर बंजारे पर शासकीय भूमि पर कब्जा करने और पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटवार ने ग्राम पंचायत की एनओसी और ग्रामसभा की स्वीकृति के बिना गांव की निस्तार एवं चारागाह भूमि को कोटवारी सेवा भूमि के रूप में अपने नाम दर्ज करा लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि विवादित भूमि किसानों के खेतों और खेत तक पहुंचने वाले रास्तों के बीच स्थित है, जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि भूमि की घेराबंदी के कारण वर्षों पुराने रास्ते प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि गांव में पूर्व में एक कोटवार को 10 एकड़ सेवा भूमि दी जा चुकी है, ऐसे में वर्तमान कोटवार को दोबारा भूमि देने का कोई औचित्य नहीं है।

– Advertisement –

Ad image

विनोद चोपड़ा, संकेत कोठारी, दीनदयाल सिन्हा, नन्दूराम, प्यारेलाल, तुषार वर्मा, महेश गुप्ता, बृजलाल, रोहित वर्मा, रामदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाने तथा कोटवार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

 

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button