प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

Venezuela Acting President India Visit: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज (Delcy Rodriguez) से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। बातचीत में ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद डेल्सी रोड्रिगेज ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। जयशंकर ने भारत-वेनेजुएला संबंधों के प्रति रोड्रिगेज की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देगी।

डेल्सी रोड्रिगेज पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आई हैं। उनके साथ विदेश मामलों, वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार और परिवहन से जुड़े वरिष्ठ मंत्रियों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 3 से 7 जून तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान दोनों देश आपसी साझेदारी की व्यापक समीक्षा करेंगे और ऊर्जा, निवेश, स्वास्थ्य, परिवहन तथा हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाशेंगे। यह दौरा भारत और वेनेजुएला के संबंधों को नई मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button