GT vs RCB, IPL 2026 Final Match: आईपीएल के फाइनल मुकाबले में बारिश बनेगी चुनौती? जानिए अहमदाबाद का मौसम और रिजर्व डे का नियम

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match: आईपीएल के फाइनल मुकाबले में बारिश बनेगी चुनौती? जानिए अहमदाबाद का मौसम और रिजर्व डे का नियम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 Final Match: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का फाइनल मुकाबला आज यानी 31 मई को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को मात देकर सीधे फाइनल का टिकट हासिल किया था. दोनों टीमों ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और अब खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

टाटा आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब के लिए आमने-सामने होंगी. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. हालांकि फाइनल से पहले मौसम को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि शहर में बारिश की संभावना जताई गई है.

पहले आईपीएल 2026 का फाइनल आरसीबी के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होना था, लेकिन VIP पास को लेकर हुए विवाद के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करने का फैसला किया. यह गुजरात टाइटंस का घरेलू मैदान भी है.

इस सीजन अहमदाबाद में अब तक सात मुकाबले खेले जा चुके हैं. शुरुआती तीन मैचों में गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार चार मुकाबले जीतकर शानदार वापसी की. यहां खेले गए 14 पारियों में केवल तीन बार ही 200 से अधिक का स्कोर देखने को मिला है.

फाइनल के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अहमदाबाद के कई इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मैच के दौरान बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. पिछले कुछ दिनों से शहर में भीषण गर्मी पड़ रही थी और शनिवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था. हालांकि रविवार और सोमवार को मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं.

टॉस के समय यानी शाम 7 बजे के आसपास बारिश की संभावना करीब 25 प्रतिशत बताई जा रही है. ऐसे में मुकाबले की शुरुआत में देरी होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है.

अगर फाइनल नहीं हो पाया तो कौन बनेगा चैंपियन?

आरसीबी और जीटी के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए 1 जून को रिजर्व डे निर्धारित किया गया है. हालांकि सोमवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है. किसी भी मुकाबले का परिणाम निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी होता है.

यदि खराब मौसम के कारण फाइनल और रिजर्व डे दोनों दिन मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो आईपीएल के नियमों के अनुसार लीग चरण की अंक तालिका में ऊंचे स्थान पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 का चैंपियन घोषित किया जाएगा.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button