राजधानी में आग से हड़कंप, हार्डवेयर शॉप में देर

रायपुर। Raipur news: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक स्थित सुंदरानी हार्डवेयर दुकान में भीषण आग लगने से देर रात हड़कंप मच गया। कुछ देर में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आकर ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर राख हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। शुरआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

चार दुकानों तक पहुंची आग, कई वाहन भी जले
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सुंदरानी हार्डवेयर में लगी भड़की और देखते ही देखते उसकी लपटें पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान सहित करीब चार दुकानों तक पहुंच गईं। वहीं दुकान के बाहर खड़ी छह से अधिक दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गए। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये के नुकसान हुआ है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

लोगों में मचा हड़कंप
हार्डवेयर दुकान से ऑक्टोपस बार लगा हुआ है, जिस कारण आग ने उसे भी चपेट में ले लिया। बार की ऊपरी मंजिल में मौजूद लोगों ने स्थिति गंभीर होने पर छत के रास्ते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं पास के मकानों में सो रहे लोगों को भी समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन
आग लगने की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए निजी पावर प्लांटों की दमकलों की भी सहायता ली गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया गया, हालांकि पूरी तरह बुझाने का अभियान देर तक जारी है। इधर पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंद कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा।

– Advertisement –

Ad image

ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान
तेलीबांधा टीआई अजय झा के मुताबिक, आग हार्डवेयर दुकान से शुरू हुई थी। आग इतनी भीषण थी कि तेज बारिश के बावजूद उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button