मंगला कचरा डंपिंग जोन बना मुसीबत, बारिश में कचरे

बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर के मंगला कचरा डंपिंग जोन में कचरे के बड़े-बड़े ढेर लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। बारिश के बाद कचरे में पानी भरने से मच्छर-मक्खियां पनप रही हैं, वहीं दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही से हर साल बारिश में यही हालात बनते हैं। विधायक और पार्षद से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

ये तस्वीरें मंगला कचरा डंपिंग जोन की हैं… जहां कचरे के ढेर के बीच जमा बारिश का पानी मच्छर और बीमारी को न्योता दे रहा है। चारों तरफ फैली गंदगी और दुर्गंध से स्थानीय लोगों के साथ इस रास्ते से गुजरने वाले लोग भी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के चलते कचरा व्यवस्थित तरीके से डंप नहीं किया जाता। कचरा सड़क तक फैल जाता है और गाड़ियों की आवाजाही से रास्ते पर जाम जैसे हालात बनते हैं। बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है और लोग नाक-मुंह ढंककर यहां से गुजरने को मजबूर हैं।

– Advertisement –

Ad image

स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक और पार्षद से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। बारिश के मौसम में बदबू और मच्छरों की समस्या और बढ़ जाती है। लोगों ने यहां मृत मवेशियों को भी डंप किए जाने की बात कही है।अब लोगों की मांग है कि नगर निगम कचरा डंपिंग की स्थायी और व्यवस्थित व्यवस्था करे और विधायक भी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पहल करें। सवाल यही है कि हर साल सामने आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान आखिर कब होगा?


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button