मुख्यमंत्री भूपेश.. सभी विधायक की उपस्तिथि में आज लेंगे बैठक…

रायपुर। प्रदेश में जिलाध्यक्षों के बाद अब विधायकों के साथ आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बैठक होगी। इस बैठक में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और सभी विधायक उपस्थिति रहेंगे।
बता दे की इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल स्थानीय क्षेत्रों में नए कृषि कानून के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। विधायकों को भी कृषि कानून के विरोध का जिम्मा सौंपा जाएगा।




