सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवक से लूटपाट की

बिलासपुर। CG CRIME NEWS: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तिफरा से महाराणा प्रताप ओवरब्रिज की ओर आ रहे एक युवक के साथ लूटपाट की नीयत से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के मुताबिक, वह अपने काम से लौटते हुए तिफरा की ओर से महाराणा प्रताप ओवरब्रिज की तरफ आ रहा था, इसी दौरान कुछ लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

युवक ने बताया कि पीछा करने वाले लोग कुछ दूर तक उसके पीछे आते रहे और बाद में उसे दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की। युवक का आरोप है कि लूटपाट के इरादे से उसका पीछा किया जा रहा था। रास्ते में मौका देखकर आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से युवक खुद को संभाल नहीं सका और आरोपियों ने उसके सिर और कान के आसपास वार किया।

– Advertisement –

Ad image

मारपीट के दौरान कान के पीछे गहरी चोट आई है। घायल युवक का आरोप है कि हमलावरों ने चाकू या लोहे के पंच जैसी किसी धारदार या कठोर वस्तु से वार किया, जिससे उसके कान के पीछे गंभीर चोट पहुंची। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा।

पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है और मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। हमलावर कौन थे और युवक का पीछा करने के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button