फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में BJP की बड़ी

बलौदाबाजार। CG NEWS : डॉक्टरों के फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी करने और कथित पैसे के लेन-देन से जुड़े मामले में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई की है। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी निष्कासन आदेश के मुताबिक बलौदाबाजार जिले के जिला महामंत्री कृष्ण अवस्थी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, जिला उपाध्यक्ष पुनी राम पटेल पर भी इसी मामले में कार्रवाई की गई है।

 

– Advertisement –

Ad image

भाजपा प्रदेश कार्यालय से 25 अगस्त 2026 को जारी आदेश में कृष्ण अवस्थी को संबोधित करते हुए कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है और यह आचरण पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

 

– Advertisement –

Ad image

आदेश में उल्लेख किया गया है कि भाजपा की जिला इकाई ने कृष्ण अवस्थी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार उन्हें पार्टी की सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

यह पूरा मामला डॉक्टरों के फर्जी ट्रांसफर आदेश और कथित आर्थिक लेन-देन के आरोपों से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले को लेकर भाजपा संगठन ने सख्त रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

 

प्रदेश कार्यालय के आदेश की प्रतिलिपि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार को भी भेजी गई है।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button